पति कर रहा था प्रेमिका से लवमैरिज, पत्नी को लगी भनक तो सहेली संग आकर पीटा, देखें VIDEO

अमरेली. गुजरात में अमरेली के वडिया गांव में 'पति-पत्नी और वो' का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक शादीशुदा युवक का एक अन्य युवती के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर एकांत जगह पर मिलते थे। एक मंदिर में उन्होंने प्रेम विवाह करने की तैयारी शुरू कर दी। किसी तरह युवक की पत्नी को इस बारे में पता चल गया। कुछ देर बाद युवक की पत्नी अपनी एक सहेली के साथ वहां पहुच गई।

Viral video: husband beaten by wife, when he marry with girlfriend at temple

फिर क्या था, युवक की पत्नी ने युवक को मंदिर में ही धुन डाला। युवक की पत्नी की सहेली समेत दोनों महिलाएं युवक को गिरेबान पकड़कर पीटती रहीं। मंदिर के पास खड़े अन्य लोगों ने उस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह मारपीट रुकवाई। तब एक महिला ने बताया कि, जो पिट रहा है वह उस महिला का पति है और घर पर बिना कुछ बताए दूसरी शादी प्रेमिका से कर रहा था।

वहीं, पिटाई करने वाली महिला के चाचा ने बताया कि, हम पास के महुवा गांव के निवासी हैं। जिसकी पिटाई हो रही है वह मेरी भतीजी का पति है। दोनों की संतान भी है। इसके बावजूद भतीजी से तलाक़ लिए बिना उसका पति यहां अन्य युवति से लव मैरिज करने के लिए आया है। हमें उसके बारे में पता चला तो हम भी यहां पर आ गए।' पुलिस पूरा मामला समझते हुए उनका झगड़ा रुकवाने में जुटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+