मुंबई जा रही Vande Bharat Express की चपेट में आने से महिला की मौत, गुजरात में हादसा
vande bharat express news today: गुजरात में आणंद रेलवे स्टेशन के पास आज जानलेवा घटना हुई। मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक महिला आ गई। जिससे महिला की वहीं मौत हो गई। सूचना के मुताबिक, 54 वर्षीय महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी, उसी दौरान रेल की चपेट में आई।

उक्त महिला की पहचान बीट्राइस आर्चीबाल्ड पीटर के रूप में हुई है। एक अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि वाह महिला मंगलवार को शाम 4 बजकर 37 मिनट पर रेलवे लाइन पार कर रही थी। तब वहां से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन निकली।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि, अहमदाबाद की रहने वाली पीटर आणंद में अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications