इंडियन बनने के लिए रूसी युवती ने वडोदरा के शादीशुदा स्‍पा मालिक से की दोस्ती, बच्चा होने पर उसके साथ फरार हुई

वडोदरा। एक रूसी युवती इंडियन सिटीजनशिप चाहती थी। वडोदरा में वह मसाज पार्लर चलाने वाले एक शख्स से मिली। जिसका नाम परेश पटेल है। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध स्थापित हो गए। कुछ महीनों बाद युवती गर्भवती हुई और एक बच्चे को जन्म दिया। उधर, परेश पटेल की पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चला तो वो विरोध करने लगी। वहीं, रूसी युवती के दवाब में परेश ने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आखिर में वह रूसी युवती के साथ ही फरार हो गया।

vadodaras Spa Owner falling love with a Russian girl, she was want Indian citizenship but got pregnant and then ran away with him

आरोपी परेश पटेल व उसकी रशियन महिला मित्र के खिलाफ अब परेश पटेल की पत्नी ने प्रताड़ना व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि वो रूसी युवती परेश द्वारा उसकी पहली पत्‍नी से तलाक लेने का दबाव बना रही है। स्पा मालिक के अवैध रिश्ते का यह मामला वडोदरा के जे.पी. रोड पुलिस थाने से सामने आया है। जिसमें स्पा मालिक की पत्नी की ओर से दर्ज शिकायत में बताया है कि उसका पति शहर में कई स्‍पा व मसाज पार्लर चलाता है। परेश का रूस की रहने वाली हन्‍ना चूको के सा​थ अफेयर चलने लगा, तब से उनके रिश्तों में दरार आई। वर्ष 2015 में हन्‍ना को एक बच्चा हुआ था, जिसके पिता के नाम के रूप में परेश का उल्‍लेख किया गया था।

रूसी युवती को बच्चा होने के बाद परेश का अपनी पत्नी से आए रोज विवाद होने लगा। उसी दौरान परेश ने कहा कि, हुन्‍ना भारत का स्‍थायी वीजा लेना चाहती है, इसलिए उसके नाम का उल्‍लेख करा दिया, लेकिन बाद में जब बच्‍चे का डीएनए टेस्‍ट कराया गया तो इस बात की पुष्टि हो गई कि उसका बाप परेश पटेल ही है। परेश की पत्नी का कहना है कि, मुझे अब न्याय चाहिए। पति ने रशियन युवती के साथ अवैध संबंध बनाकर बच्चा पैदा किया और फिर घर छोड़कर उसके साथ ही चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+