वेब कैम से चल रहा था वडोदरा में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट, 8 लड़कियों समेत संचालक पकड़ा, बिटक्वॉइन से करते थे पेमेंट

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के अकोटा इलाके से इंटरनेशनल (वर्चुअल) सेक्स कॉल-सेंटर का भंड़ाफोड हुआ है। इस सेंटर पर जेपी रोड स्थित पुलिस स्टेशन के पीआई जेपी गोसाई की टीम ने छापा मारा। जहां से सेक्स रैकेट के संचालक समेत 8 लड़कियां पकड़ी गईं। वहीं, दर्जनों लैपटॉप, इंपोर्टेड सेक्स टॉयज एवं वेब कैम के साधन भी बरामद किए गए। पता चला है कि, इस तरह के धंधे में रैकेट का संचालक नीलेश इंद्रचंद्र गुप्ता अब तक करोड़ों कमा चुका है। विदेशों में वह बिटक्वॉइन के जरिए मनी ट्रांसफर करता था।

Sex Racket busted in vadodara

पुलिस के मुताबिक, सेक्स रैकेट के सेंटर को Chaturbate नाम से वर्चुअल तरीके से चलाया जा रहा था। पता चलने पर पुलिस ने सबको रंगे-हाथों पकड़ने की योजना बनाई और मौका पाते ही सेंटर पर छापेमारी कर दी। वहां 6 वडोदरा की, 1 सूरत की और 1 लड़की उत्तरप्रदेश की मिली। संचालक को भी मौके से दबोचा गया। संचालक ने कुबूला कि, यह रैकेट दो साल चल रहा था। जिसमें अब तक करीब 30 लड़कियां काम कर चुकी हैं। जिनको पुरुषों से सेक्स-चैट करनी होती थीं और अंग प्रदर्शन भी किया जाता था।

Sex Racket busted in vadodara

मुख्य आरोपी नीलेश ने कहा कि, बीते 2 सालों में वह सवा करोड़ की कीमत के बिटक्वॉइन इंटरनेशनल अकाउंट में ट्रांसफर कर चुका है। वह रूस में रहने वाली अपनी पत्नी के अकाउंट में रकम भेजता था। नीलेश ने यह भी कहा कि, हमारे धंधे में एंट्री के लिए ग्राहकों को एक टोकन लेना होता था। टोकन लेने के दौरान ही ऑनलाइन पेमेंट करना होता था।

Sex Racket busted in vadodara

इस इंटरनेशनल वर्चुअल कॉल सेंटर में लाइव सेक्स चैट कराई जाती थीं। वहीं, पकड़ी गई लड़कियों ने कहा कि, हमें इस काम के लिए 20 हजार रुपए महीने मिलते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+