Vadodara municipal corporation election result : 69 सीटों के साथ बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस 7 पर सिमटी
वडोदरा। गुजरात में छह महानगर पालिकाओं (नगर निगम) के चुनावी नतीजे आज यानी मंगलवार (23 फरवरी) को साफ हो गए। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट सीटों पर बीते रविवार को मतदान हुआ था। अब सबकी नजर वडोदरा के रिजल्ट पर टिकी हुई है। यहां 76 सीटों पर 279 प्रत्याशी मैदान में है, जिसमें 69 सीटों के साथ बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट कर रह गई।
Recommended Video

वडोदरा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर देखी गई थी। लेकिन अब तस्वीरें साफ हो गई है। 12 बजे तक वडोदरा की 11 सीटों पर भाजपा आगे थी, जबकि 10 सीटों पर कांग्रेस आगे रही। जहां सबसे पहले वार्ड 1 और वार्ड 16 पर भाजपा का खाता खुला तो वहीं, वार्ड 13 पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की। एक बजे तक वडोदरा नगर निगम में भाजपा ने 29 सीटों पर जीत दर्ज करवाई है तो कांग्रेस के खाते में 7 सीट गईं है।
ताजों आंकड़ों के मुताबिक, वड़ोदरा सीट पर भाजपा पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत पर कब्जा जमा लिया। 8 बजे तक आंकड़ों के मुताबिक, वडोदरा सीटर पर 69 सीटों पर बीजेपी ने अपनी अजेय बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 7 सीटें गई। वहीं, जामनगर में कांग्रेस का खासा नुकसान देखने को मिला। यहां की 64 सीटों में से बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 5 और बीएसपी ने 3 सीट पर जीत दर्ज की है। निकाय चुनाव में बीजेपी ने जानदार प्रदर्शन करते हुए जामनगर, राजकोट, वडोदरा और भावनगर नगर निगम में बहुमत हासिल किया है।
कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए गुजरात के छह महानगरों में काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई है, जिसमें से एक वडोदरा भी है। बता दें कि बीते रविवार को वडोदरा में 47.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां पर भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। वडोदरा की 76 सीटों पर 279 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा।












Click it and Unblock the Notifications