वन सम्पदा बचाने का संदेश ले बुजुर्ग दम्पति ने की 25000 KM की यात्रा, पत्नी का पांव टूटा फिर भी..
वडोदरा. गुजरात में वडोदरा का एक बुजुर्ग दम्पति वन सम्पदा को बचाने का संदेश लेकर 25000 किलोमीटर की यात्रा कर चुका है। उनका हौंसला देख युवा भी शरमा सकते हैं। 73 वर्षीय मोहन लाल पी. चौहान अपनी पत्नी लीला बेन के साथ कई देशों का सफर कर चुके हैं।
लीला बेन का एक पांव टूट गया, तो मोहनलाल ने अपनी बुलेट में साइड-कार लगाकर विदेश भ्रमण कराया। वन सम्पदा के संरक्षण के लिए युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने वडोदरा से थाईलैंड तक का 18000 किलोमीटर का सफर भी तय किया।

मोहनलाल बताते हैं कि, अब तक वे पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, नेपाल, सिक्किम, असम, मेघालय और मणिपुर के प्रवास पर रह चुके हैं। पति-पत्नी दोनों विगत 18 जनवरी को वडोदरा से निकले थे। हालोल, गोधरा, दाहोद होते हुए मध्यप्रदेश के ओमकारेश्वर, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, वाराणसी होते हुए उन्होंने बिहार-झारखंड को भी पार किया। उसके बाद थाईलैंड पहुंचे। वहां के प्रवास के बाद कम्बोडिया के हिंदू मंदिर में दर्शन किए।
70 पार की उम्र में घूमने के दौरान मोहनलाल यह नहीं भूलते कि युवाओं को वन सम्पदा की ओर ध्यान देने के लिए कहना है। मोहनलाल खुद भी एक वचन को निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को यह वचन दिया था कि पूरा देश घुमाएंगे। यही उन्होंने किया भी। मोहनलाल वडोदरा सिटी के आर.वी. देसाई रोड पर एक फ्लैट में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications