गुजरात: अब 1 जुलाई से दुकानें रात 8 बजे तक और होटल-रेस्टोरेंट 9 बजे तक खुलेंगे

अहमदाबाद। केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी किए जाने के बाद आज गुजरात सरकार ने राज्य स्तरीय निर्देश देते हुए लॉकडाउन में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि, 1 जुलाई से राज्य में दुकानें रात को 8 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, होटल एवं रेस्टोरेंट रात 9 बजे तक खुले रखने की मंजूरी दी गई है।

unlock 2 guidelines in gujarat : know what did announcement by Chief Minister Vijay Rupani

Recommended Video

    Unlock 2 के लिए नई गाइडलाइंस जारी, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू | वनइंडिया हिंदी

    रूपाणी आगे बोले- ''अनलॉक-1 में शाम सात बजे तक ही व्यापार-धंधे और रेस्टारेंट खुलने की अनुमति थी। उस समय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू था। लेकिन अब दुकानदारों को एक घंटे और रेस्टारेंट संचालकों को दो घंटे की रियायत देने के साथ कर्फ्यू में भी एक घंटे की राहत देने का फैसला लिया गया है। जिसके कारण अब राज्य में दुकानें रात के 8 बजे और रेस्टोरेंट्स व होटल रात के 9 बजे तक खुले रखे जा सकेंगे।

    unlock 2 guidelines in gujarat : know what did announcement by Chief Minister Vijay Rupani

    वहीं, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। यह आदेश केंद्र द्वारा अनलॉक-2 के तहत दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कोरोना अभी पूरी तरह काबू में नहीं आया है। इसलिए मास्क समेत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार की चूक करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+