प्रेमिका के नहीं मिलने पर बेरोजगार प्रेमी ने शाहरुख की फिल्म की तर्ज पर गुस्से में फूंक डाली कार

वडोदरा. 90 के दशक में आई बॉलीवुड फिल्म 'अंजाम' जैसा ही एक दृश्य गुजरात में देखने को मिला। यहां अहमदाबाद के एक बेरोजगार आईटी इंजीनियर ने शाहरुख खान के स्टंट की तरह अपनी प्रेमिका के तनाव में कार जला डाली। यह घटना मंगलवार को वडोदरा के वादीवाडी के पास अरसी दत्त रोड पर हुई। जहां बॉम्बे शॉपिंग सेंटर की एक संकरी गली में उसने अपनी कार खड़ी की। फिर, पत्थरों से कार के शीशे तोड़े। उसमें कूड़ा-कचरा भरा और अंत में आग लगा दी।

Unemployed man unleashes his girlfriends anger by burning his car

कार को जलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि, वह कार उसी आईटी इंजीनियर की थी। पुलिस ने उसके पास सूचना भेजी और उसे सयाजीगंज पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के ​लिए कहा। मगर, वहां उसने अपना मुंह तब तक नहीं खोला जब तक कि उसके पिता अहमदाबाद से नहीं आ गए। पिता के वहां पहुंचने पर, उसने कुबूला कि हां उसने ऐसा किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 23 साल का है। आरोपी का कहना है कि वह इसलिए गुस्सा हो गया था क्यों​कि, वादा करके भी प्रेमिका नहीं आई थी। उस व्यक्ति ने कथिततौर पर जगह-जगह जमा हुए राहगीरों और दर्शकों पर पत्थर भी फेंके। हालांकि, जलती कार से आग बुझाने में फायर ब्रिगेड कामयाब हो गई। बहरहाल उस शख्स को छोड़ दिया गया है। खास बात यह भी है कि, उसने पिता या पुलिस को प्रेमिका के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+