गुजरात: सिरफिरे प्रेमियों ने दो बहनों को साथ भाग चलने को कहा, इनकार करने पर मार डाला
एकतरफा इश्क में सिरफिरे दो युवकों ने दो बहनों से साथ भाग चलने को कहा, मना करने पर जहर देकर मारा...
Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के विसावदर क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सिरफिरे दो युवकों ने दो बहनों की जान ले ली। दोनों युवक उन बहनों पर आने साथ भाग चलने के लिए दवाब बना रहे थे। उनके इनकार करने पर युवकों ने चाकू के बल पर उन्हें जहर पिला दिया। इससे उनकी हालत खराब हो गई। पहले एक युवती की जान गई, फिर दूसरी ने भी दम तोड़ दिया।

युवकों ने बाल खींचकर, चाकू की नोंक पर जहर पिलाया
घटना विसावदर क्षेत्र के दुधाला गांव की है। विसवादर पीआई बी. के. परमार के मुताबिक, युवतियों के इनकार किए जाने पर गुस्साए दोनों प्रेमियों ने युवतियों के बाल खींचकर, चाकू की नोंक पर जहर पिलाया। जिससे एक युवती की तो कुछ ही देर में मौत हो गई, वहीं दूसरी को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। जहां सारवार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

खेतों में काम कर रही थीं, तभी वहां आ धमके
मृतक युवतियां मामा-फोई की बहनें थीं। गुरुवार को खेतों में काम कर रही थीं, तभी गांव के भावा और काना नाम के दो युवक उनके पास आए। युवकों ने कहा कि वे उनसे प्यार करते हैं। उन्हें उनके साथ चलना होगा। हालांकि, उन दोनों बहेनों ने अपनी सगाई हो चुकी है, ऐसा बताकर उन युवकों से मना कर दिया। जिसके चलते दोनों युवक आग-बबूला हो उठे और उन्होंने दोनों बहनों को मार डालने की सोची। फिर जहर पिलाने की वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने युवतियों के माता-पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारे युवकों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications