बेटे की लव मैरिज के बाद गांववालों ने किया सामाजिक बहिष्कार, 50 साल की मां से दो लोगों ने किया रेप

बनासकांठा। सामाजिक निर्वासन से बचाने का झांसा देकर गुजरात के बनासकांठा जिले में 50 साल की महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस की मानें तो दुष्कर्म का आरोप 65 साल से ज्यादा की उम्र वाले दो लोगों पर लगा है। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

महिला के परिवार को सामाजिक रूप से किया गया था बहिष्कृत

महिला के परिवार को सामाजिक रूप से किया गया था बहिष्कृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला के बेटे ने अपने जाति के बाहर की एक लड़की से शादी की थी, इसके बाद पंचायत ने महिला और उसके पूरे परिवार को जाति से बाहर कर दिया था। इस बात का फायदा उठाकर उसके ही गांव के दो लोगों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता से कहा था कि वे उसके परिवार को एक बार फिर जाति में शामिल कर लेंगे।

फरार है दोनों आरोपी

फरार है दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, रेप की वारदात एक महीना पहले की है। इस घटना को थार शहर में अंजाम दिया गया था। महिला के साथ रेप करने वाले दोनों आरोपी उसी की जाति के हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की उम्र 65 साल के आसपास की है और इस वक्त दोनों फरार हैं। दोनों आरोपियों की पहचान रणछोड़ भाई सुतार और वाजोल भाई सुतार के रूप में हुई है।

ऑडियों क्लिप भी पुलिस को दिया

ऑडियों क्लिप भी पुलिस को दिया

सब इंस्पेक्टर एमबी देवड़ा ने कहा कि आरोपी बढ़ई समुदाय के वरिष्ठ सदस्य हैं, पीड़िता भी इसी समुदाय से आती है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने एक ऑडियो क्लिप पेश किया इसमें आरोपी महिला के साथ ब्लैकमेल करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। आरोपी की इस आवाज को पुलिस सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेगी। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, ब्लैकमेल का केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+