गुजरात भाजपा के विवादित ट्वीट को ट्विटर ने किया डिलीट

अहमदाबाद, 21 फरवरी। अहमदाबाद ब्लास्ट में कोर्ट के फैसले के बाद गुजरात भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया, जिसे बाद में ट्विटर ने हटा दिया है। विवाद के बाद ट्विटर ने गुजरात भाजपा के ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को ट्विटर ने डिलीट कर दिया और इसकी वजह नियमों का उल्लंघन बताया। गुजरात भाजपा ने जो ट्वीट शेयर किया था वह एक कार्टून था, जिसमे लोगों को जालीदार टोपी पहने दिखाया गया था, इसके साथ लिखा था सत्यमेव जयते, उन लोगों के लिए कोई दया नहीं जो आतंकवाद फैला रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद ब्लास्ट में 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी।

bjp

गुजरात भाजपा की ओर से इस कार्टून को शनिवार को शेयर किया गया था। कार्टून को गुजरात कोर्ट के फैसले के बाद शेयर किया गया जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने इस कार्टून को लेकर सख्त टिप्पणी करनी शुरू की और इसे लेकर विवाद होने लगा। कई ट्विटर यूजर ने कंपनी से इस ट्वीट को डिलीट करने के लिए कहा जिसमे एक खास समुदाय को निशाना बनाया गया था।

कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले पर भाजपा को घेरा। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि भाजपा कोर्ट के फैसले के जरिए ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। हम सभी को पता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, यह कांग्रेस से बेहतर कोई नहीं जानता है जिसने अपने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को खोया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव में ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। किसी भी पार्टी को कोर्ट के फैसले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, यह संवेदनशील मामला है, जिसमे कई मासूम लोगों की जान गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+