Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2 बच्चों के बाप ने विवाहिता को जाल में फंसाया, अपने बहनोई से भी कराता था दुष्कर्म

सूरत। गुजरात में सूरत की कृष्णनगर सोसायटी में रहने वाले एक शादीशुदा शख्स ने एक महिला को प्रेमजाल में फांस लिया। फिर, तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। एक रोज वह उसे अपने बहनोई के घर भी ले गया, जहां बहनोई ने भी महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अंतत: इच्छापोर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

The father of 2 children trapped a married woman , forced to physical relationship for three years

संवाददाता के अनुसार, एक विवाहिता औरत से दो बच्चों के बाप ने नजदीकियां बनाईं। उसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। उस शख्स की पहचान जिगर पटेल के तौर पर हुई है। वह कृष्णनगर सोसायटी का रहने वाला है। वह पिछले 3 साल से उस विवाहिता के साथ संबंध बनाता आ रहा था। उधर, महिला का भी पहले से बच्चा था।

उक्त महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि, ''जिगर मेरे बच्चे को मार डालने की धमकी देता था। उसने कई बार यौन शोषण किया। उसने अपने बहनोई के साथ भी मुझे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वो मुझे अपनी कार में अलग-अलग जगहों पर ले जाता था और फिर दुष्कर्म करता था। उसका बहनोई मनीष पटेल ओलपाड तालुका के पिंजरा गांव रहता है, जिगर मुझे वहां भी ले गया। उन दोनों की हिमाकत बढ़ती जा रही थी।''

The father of 2 children trapped a married woman , forced to physical relationship for three years

जिगर आए दिन अपनी हरकतों से परेशान करने लगा। बीती 25 जून को उसने विवाहिता को मिलने के लिए बुलाया, मना करने पर खुद ही विवाहिता के घर पहुंच गया। फिर, वहां विवाहिता के साथ मारपीट की और घर में भी तोड़फोड़ कर डाली। इस मामले में अब पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+