चक्रवात से पहले धरती कांपी, गुजरात के कई हिस्सों में 4.8 तीव्रता का भूकंप, 8 बजे पोरबंदर पहुंचेगा 'तौकते'

पोरबंदर। अरब सागर में पनपे चक्रवातीय तूफान 'तौकते' से पहले गुजरात के कई हिस्सों में भूकंप आया। रिक्टर स्कल पर उसकी तीव्रता 4.5 मांपी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि, अमेरली राजुला के पास सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई। आज दोपहर को न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, 'तौकते' चक्रवातीय तूफान सोमवार रात 8:00 बजे पोरबंदर से टकराएगा।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: जानिए कितने बजे होगा साइक्लोन का Landfall, कितनी होगी गति | वनइंडिया हिंदी
    Tauktae intensifies into extremely severe cyclonic storm, before this gujarat faces 4.8 scale earthquake

    'तौकते' अत्यंत गंभीर चक्रवात घोषित
    भारतीय मौसम विभाग ने सूचना दी कि, उक्त चक्रवात मुंबई से 120 किलोमीटर दूर पश्चिमी दिशा की ओर मुड़ा है और गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवात की आहट के चलते एनडीआरएफ एवं अन्य टीमों द्वारा गुजरात के तटीय इलाके से डेढ़ लाख लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें आधी से ज्यादा गुजरात में भेजी गई हैं।

    गुजरात के 17 जिलों में अलर्ट
    मौसम विभाग ने साइक्लोन 'तौकते' को 'अत्यंत गंभीर चक्रवात' घोषित कर दिया है। मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, गुजरात में 23 साल बाद इतना भयानक तूफान आने वाला है। यही वजह है कि, यहां के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। चक्रवात के पोरबंदर तट से टकराने से पहले कई जिलों में भारी बारिश हुई है।

    Tauktae intensifies extremely severe cyclonic storm, before this gujarat faces 4.8 scale earthquake

    एयरपोर्ट पर सेवाएं बंद की गईं
    तौकते समुद्री तूफान के कारण मुंबई और सूरत एयरपोर्ट पर सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सूरत एयरपोर्ट को 24 घंटे स्टैंडबाय पर रखा गया है। एनडीआरएफ के डीजी एस.एन. प्रधान ने कहा, "तौकते चक्रवात का ज्यादा असर गुजरात पर पड़ेगा।"

    प्रधान ने कहा, "उस ओर हम खासा नजर रखे हुए हैं। हमने 100 से ज्यादा टीमें 5-6 राज्यों में तैनात की थीं, जिनमें से आधा हिस्सा गुजरात में लगाया गया है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+