Tata- Airbus: जल्द ही भारत में मेक इन इंडिया लिखे प्लेन पर सफर करेंगे लोग: PM

Tata- Airbus: भारत में पहली बार प्राइवेट कंपनी एयरक्राफ्ट का निर्माण करने जा रही है। गुजरात वडोदरा में टाटा-एयरबस एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयरबस कंपनी के चीफ कॉमर्शिलय ऑफिसर क्रिश्चियन मौजूद थे। टाटा एयरबस प्लांट की आधारशिला रखे जाने के मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा आज देश में पहली बार किसी प्राइवेट कंपनी ने एयरक्राफ्ट निर्माण की आधारशिला रखी है। यह भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए गर्व की बात है, यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

narendra modi

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब के मंत्र पर आगे बढ़ रहा भारत, आज अपने सामर्थ्य को और बढ़ा रहा है। अब भारत, ट्रांसपोर्ट प्लेन्स का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। आज भारत में इसकी शुरुआत हो रही है। ये पहली बार है कि भारत के डिफेंस एयरोस्पेस सेक्टर में इतना बड़ा निवेश हो रहा है। वडोदरा में बनने वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हमारी सेना को तो ताकत देंगे ही, इससे एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नए इकोसिस्टम का विकास होगा। दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होता एविएशन सेक्टर आज भारत में है। एयर ट्रैफिक के मामले में हम दुनिया के टॉप तीन देशों में पहुंचने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत को दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में हम बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। भारत आज अपना फाइटर प्लेन बना रहा है, अपनी सबमरीन बना रहा है, टैंक बना रहा है, भारत में बनी दवाईयां और वैक्सीन भी आज दुनियाभर में लाखों लोगों का जीवन बचा रही है। भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, फोन, कारें आज कितने ही देशों में छाई हुई हैं। मेक इन इंडिया मेड फॉर द ग्लोब के इस मंत्र पर भारत आगे बढ़ रहा है। आज अपने सामर्थ को और बढ़ा रहा है। अब भारत ट्रांसपोर्ट प्लेन का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। आज भारत में इसकी शुरुआत जो रही है। मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े पैसेंजर प्लेन भी भारत में ही बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+