दिल्ली के बाद अब सूरत में 'कंझावला' कांड, बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 12 KM दूर मिला शव
दिल्ली के बाद अब सूरत में 'कंझावला' कांड सामने आया है। कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, जिसके बाद शख्स को 12 किमी तक घसीटा, जिसकी मौत हो गई। आरोपी कार सवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Surat Hit And Drag Case: गुजरात के सूरत में दिल्ली के कंझावला की तरह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस तरह से दिल्ली में एक जनवरी की अल सुबह स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार सवार पांच लोगों ने लड़की को 4 किमी तक घसीटते हुए दर्दनाक मौत दी थी। ठीक वैसे ही सूरत ग्रामीण में 18 जनवरी की रात को एक कार सवार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, जिसके बाद पत्नी सड़क पर गिर गई और उसका पति कार के नीचे फंस गया, जिसको 10-15 किलोमीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
10-15 किलोमीटर तक युवक को घसीटा
अब इस पूरे मामले में डिप्टी एसपी, सूरत ग्रामीण ने बताया कि सूरत ग्रामीण में हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक 10-15 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटता रहा। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ जा रहा था, कार की टक्कर से बाइक वो सड़क पर गिर गई थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि ये हत्या नहीं, एक हादसा है। हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।
मुंबई और राजस्थान में छिपा था आरोपी
मृतक की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई है, जो बाइक चला रहा था, जबकि उसकी पत्नी पीछे बैठी थी। गिरने महिला टक्कर के बाद अपने पति को बदहवास खोजती रही, लेकिन वह नहीं मिला, जिसका शव घटनास्थल से 12 किमी दूर मिला था। इधर, हादसे के बाद आरोपी मुंबई और राजस्थान में छिप गया था।
सूरत में आते ही दबोचा
गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कामरेज टोल प्लाजा पर सूरत में प्रवेश करते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूरत ग्रामीण ने कहा कि दुर्घटना 18 दिसंबर को सूरत के बाहरी इलाके पलसाना में हुई थी। आरोपी की पहचान बिरेन लदुमोर अहीर के रूप में हुई है। वह एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि मोटरसाइकिल सवार उसकी कार के नीचे फंसा हुआ है। वह दुर्घटना के बाद डर के मारे भागने की कोशिश कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications