Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पोरबंदर: नाव पर मिले दो संदिग्ध कबूतर, पैरों में बंधी थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

पोरबंदर: नाव पर मिले दो संदिग्ध कबूतर, पैरों में बंधी थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

पोरबंदर, 12 दिसंबर: मछली पकड़ने वाली एक नाव पर दो संदिग्ध कबूतर मिले है। इन कबूतरों के पैरों में रिंग जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंधी मिली है। जिसके बाद गुजरात पुलिस ने डिवाइस की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, इस बारे में खुफिया विभाग को भी जानकारी दी गई है।

SP Rural Smit Gohil says found two suspicious pigeons with a ring, a small device on the pigeons leg

ये मामला गुजरात के पोरबंदर जिले का है। मछली पकड़ने वाले नाविकों ने पोरबंदर पुलिस को बताया कि उनकी नाव पर काम करने वाले एक कर्मचारी को ये दो कबूतर मिले हैं। इनके पैरों में एक रिंग और एक डिवाइस बंधी हुई है। जिसके बाद नाव मालिक ने इस की सूचना पुलिस को दी। नाविकों की मानें तो यह कबूतर पाकिस्तानी है।

वहीं, इस मामले में पोरबंदर (ग्रामीण) के डिप्टी एसपी स्मित गोहिल ने बताया कि वन विभाग को सूचित कर रिंग को निकलवाकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले की जानकारी खुफिया विभाग को सूचित कर दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+