ED and CBI raids: अखिलेश यादव बोले, 'छापेमारी की जो परंपरा कांग्रेस ने शुरू की, भाजपा भी उसी पर चल रही'

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'छापेमारी की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की थी, बीजेपी उसी रास्ते पर चल रही है।'

Akhilesh Yadav Gujarat Visit

Akhilesh Yadav Gujarat Visit: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार 11 मार्च को गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव अहमदाबाद में कई निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें, अखिलेश यादव जैसे ही अहमदाबाद पहुंचे तो उन्हें मीडिया कर्मियों ने घेर लिया और सीबीआई, ईडी और आईटी रेड के बारे सवाब किए। अखिलेश ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'छापेमारी की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की थी, बीजेपी उसी रास्ते पर चल रही है।'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को अहमदाबाद पहुंचे और यहां कई निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर भी जाएंगे। अहमदाबाद पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। अखिलेश यादव ने कहा, 'महात्मा गांधी के देश में बुलडोजर ने अहिंसा का मार्ग अख्तियार कर लिया है।'

सीबीआई, ईडी और आईटी रेड के बारे सवाब किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, 'छापेमारी की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की थी, बीजेपी उसी रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस ने भी देश के कई नेताओं पर समय-समय पर रेड किए हैं तो भाजपा इनके ही रास्ते पर चल रही है। अगर कांग्रेस आज ज़मीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी ज़मीन पर पहुंचेगी।' इस दौरान अखिलेश ने कहा कि ईडी है 'एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी', आपको इस परीक्षा से गुजरना ही होगा।

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी कोई नया काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर आज यह लोग छापामार रहे है तो कल बीजेपी का नाम लेने वाले लोग भी नहीं बचेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जन्म तो गुजरात में लिया, लेकिन आज यमुना के किनारे उन्हें लोग याद करते है। वहीं, भगवान कृष्ण ने जहां जन्म लिया था यमुना के किनारे, उन्होंने आखिरी सांस गुजरात में ली थी। यह रिश्ता यहां का और उत्तर प्रदेश वालों का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+