बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शटर तोड़ घुसी बेकाबू कार, ड्राइवर से ब्रेक की बजाय दब गया एक्सीलेटर
कार में ब्रेक पर बजाए एक्सिलेटर पर चला गया ड्राइवर का पांव, फिर जो हुआ उसका किसी को भी अंदाजा नहीं था
दमन (Gujarat News)। दमन स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के परिसर में एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर घुस गई। कार ने बैंक के शटर को तोड़ डाला, जिसके बाद अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि यह कार ड्राइवर की गलती से बेकाबू हुई। दरअसल, ड्राइवर का पांव ब्रेक के बजाए एक्सिलेटर पर चला गया था।

घटना सुबह नौ बजे की है। दमन के दिलीप नगर में रहने वाले आनंद गोन्साल्व्स अपनी स्विफ्ट कार नंबर DD-03 K-2638 को दमण के मेन रोड पर बैंक की पार्किंग में खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनका पांव ब्रेक की बजाय एक्सिलेटर पर पड़ गया। इससे कार बेकाबू हो गई और बैंक में घुस गई। आनंद के मुताबिक, वह बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे, मगर यह हादसा हो गया।

बैंक में नुकसान, कार भी क्षतिग्रस्त
इस हादसे में बैंक का फर्नीचर, काउंटर, कंप्यूटर और शीशे इत्यादि टूट-फूट गए। वहीं, जोरदार टक्कर से कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक अधिकारियों की भीड़ भी लग गई। पुलिस ने आनंद गोन्साल्व्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications