शारदीय नवरात्रि आज से शुरू: गुजरात सरकार ने पैकेट में प्रसाद वितरण की छूट दी, पूजा-आरती भी कर सकेंगे, गरबा नहीं होगा
गांधीनगर। 17 अक्टूबर, शनिवार यानी आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। ऐसे में गुजरात सरकार ने कोरोना अनलॉक 5 की गाइडलाइन में बदलाव करते हुए आमजन को कुछ नई छूट दी हैं। प्रसाद वितरण पर लगी रोक हटा ली गई। हालांकि, प्रसाद वितरण की शर्त यही रहेगी की कोई भी खाद्य पैकेट में होना चाहिए। सरकार ने कहा है कि, लोगों को अपनी सोसायटी के भीतर पूजा-आरती के लिए अब किसी प्रसाशनिक अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी। हां, सार्वजनिक जगहों पर मूर्ति स्थापना, व पूजा-आरती के लिए अनुमति आवश्यक होगी। पहले ऐसे सभी कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था।

Recommended Video
गुजरात सरकार ने गाइडलाइन में किया संशोधन
नवरात्रि के लिए जारी गाइडलाइन में गुजरात सरकार ने फिर स्पष्ट कहा है कि, कहीं पर भी गरबा नृत्य आयोजित नहीं करने दिए जाएंगे। इसके अलावा गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा का मंदिर बंद रखने का फैसला राज्य सरकार का नहीं है। यह फैसला मंदिर ट्रस्टों द्वारा लिया गया है। गृह राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि 7 जून से राज्य के सभी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोले जा चुके हैं। इसके बाद से अब तक किसी भी मंदिर को बंद रखने का आदेश सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया। कोरोना के मामलों के चलते यह फैसला खुद मंदिर ट्रस्टों द्वारा लिया जा रहा है। अब क्योंकि, नवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ होती है कि मंदिर प्रशासन काबू नहीं कर पाते, तो कोरोना फैलने का खतरा रहेगा। ऐसे में मंदिर बंद ही रखे जा सकते हैं।

17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नवरात्रि
2020 में शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक रहेंगे। इस बार घट स्थापना के लिए दिनभर में 3 शुभ मुहूर्त हैं। नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव देशभर में रहेगा। वहीं, इस बार इस बार देवी का आगमन घोड़े पर और प्रस्थान भैंसे पर होना राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। इस नवरात्रि में प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदारी के लिए विशेष शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस बार और एक अलग बात यह सामने आई है कि, इस नवरात्रि में नवमी तिथि 24 और 25 अक्टूबर, यानी दोनों दिन है। ऐसे में पंचांग भेद के कारण कुछ हिस्सों में दशहरा 25 को, तो कहीं 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications