भरुच में आठ सवारियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, 2 महिलाओं समेत चार की मौत

भरुच। गुजरात के भरुच जिले में रात के समय नेत्रंग गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। जिससे 2 महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य घायल हो गए। स्कॉर्पियो में कुल आठ लोग सवार थे।

scorpio car accident at bharuch highway, 4 Dies including two women

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की लाशें उठवाईं और फिर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, स्कॉर्पियो का हादसा इतना भीषण कि मौके पर ही दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। वहीं, 4 घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्कॉर्पियो कार को चलाने वाले शख्स थे झरणावाडी गांव के गणेशभाई वसावा। उसी कार में सूरत के सतीषभाई का परिवार भी सवार था। सभी लोग कार से भरूच से करणावाडी जा रहे थे। उसी दौरान रात्रि में कार बेकाबू होकर रोड किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और पलट गई। टक्कर बहुत जोरदार थी, इसलिए मौके पर ही दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+