गुजरात में आज से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खुले, डेढ़ साल बाद यूं छलकी बच्चों की खुशी

अहमदाबाद। कोरोनाकाल से बंद प्राथमिक कक्षाओं के स्कूल फिर खुल रहे हैं। आज सुबह गुजरात में कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल करीब डेढ़ साल बाद खुले। इस दौरान कई बड़े शहरों के बच्चे दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे।अहमदाबाद के एक स्कूल की छात्रा अन्या शाह बोली, "स्कूल खुलने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरे फ्रेंड्स भी स्कूल आ रहे हैं और मैं उनसे मिलने के लिए एक्साइटेड हूं।" वहीं, एक अन्य छात्रा रूपाली ने बताया, "हमसे टीचर ने कहा है कि हम कोविड के रूल्स फॉलो करें, ताकि वायरस के इन्फेक्टेड होने का खतरा न हो। इसलिए हम सावधानी से ही घर से बाहर निकला करेंगे। गाइडलाइंस फॉलो करना सबके लिए जरूरी है।"

Schools for classes 6 to 8 reopen in Gujarat today

डेढ़ साल बाद खुले हैं स्कूल
कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते गुजरात समेत देशभर में प्राथमिक कक्षाओं के लिए 2020 से ही बंद थे। जो अब धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं। जून, जुलाई एवं अगस्त के महीने में 9वीं से उूपर की कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जा चुके थे। अब 6वीं से 8वीं के स्कूल भी खुल गए हैं। कुछ राज्यों में तो 5वीं तक के कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। गुजरात सरकार ने भी 5वीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाने पर सहमति दी है और माना जा रहा है कि कुछ दिनों में उन्हें भी नियमित रूप से स्कूल बुला लिया जाएगा।

राज्यभर में चल रहा 'नॉक द डोर' अभियान

राज्यभर में चल रहा 'नॉक द डोर' अभियान

लोग कोरोना की चपेट में न आ पाएं, इसके लिए सरकार की ओर से 'नॉक द डोर' अभियान शुरू किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सूरत के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ आशीष नाइक ने कहा, "24 अगस्त तक हमारी टीमों के प्रयास की बदौलत 26.83 लाख लोगों ने टीके की पहली खुराक और 9 लाख लोगों को दूसरी खुराक ले ली।" उन्होंने कहा कि, फिलहाल हमारे यहां कोरोना वैक्सीन के सेकेंड डोज का टर्नओवर कम है। ऐसे में हमने इसे बढ़ावा देने के लिए 'नॉक द डोर' कैंपेन शुरू किया है।"

अन्य शहरों में भी ऐसे अभियान शुरू किए जाएंगे

अन्य शहरों में भी ऐसे अभियान शुरू किए जाएंगे

डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ आशीष नाइक ने कहा, "हम लाभार्थियों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें पास के टीकाकरण केंद्र में टीके की उपलब्धता के बारे में सूचित कर रहे हैं। इससे उन्हें पूरी तरह से टीकाकरण में मदद मिलेगी।" राज्य सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से कहा गया कि, सूरत में महानगर पालिका ने लोगों में कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए 'नॉक द डोर' अभियान चल रहा है, अन्य शहरों में भी ऐसे अभियान शुरू किए जाएंगे।

सर्वाधिक कोविड केसेस वाले जिले

सर्वाधिक कोविड केसेस वाले जिले

2,38,066 अहमदाबाद ↑2
1,43,517 सूरत ↑5
77,953 वडोदरा ↑4
57,927 राजकोट
34,952 जामनगर ↑1
24,414 मेहसाणा
21,416 भावनगर ↑1
20,742 गांधीनगर ↑1
20,475 जूनागढ़ ↑2
13,631 बनासकांठा
12,588 कच्छ ↑1
11,770 पंचमहल
(20 अगस्त तक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+