छात्रा को 'आई लव यू' कहने के आरोप में टीचर बर्खास्त, स्कूल के ट्रस्टी को देनी पड़ी सफाई

गुजरात में एक टीचर को छात्रा के गंभीर आरोप के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल एक्शन लिया। उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

School teacher Dismissed

गुजरात के राजकोट में एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर क्लास रूम में ही प्रपोज करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। छात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गणित के शिक्षक ने उसे कक्षा में अन्य छात्रों की उपस्थिति में 'आई लव यू' कहने के लिए कहा था। जिसके बाद छात्रा के पिता ने इसको लेकर शिकायत की थी।

मामले को लेकर आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले यानी बुधवार को कर्णावती स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा और उसके माता-पिता ने शिकायत की कि गणित के शिक्षक ने उसे कक्षा में अन्य छात्रों की उपस्थिति में 'आई लव यू' कहने के लिए कहा था। मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आने के बाद सख्त एक्शन लिया गया है। मामले में दो शिक्षा निरीक्षकों ने कक्षा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई दे रही है। यहां तक ​​कि शिक्षक के खिलाफ छात्रा के आरोपों का अन्य छात्र भी समर्थन नहीं कर रहे हैं, लेकिन छात्रा और उसके माता-पिता की संतुष्टि के लिए, गणित के शिक्षक बालमुकुंद की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

वहीं टीचर बालमुकुंद पर लग रहे आरोपों को लेकर स्कूल के ट्रस्टी अशोक भांभर ने कहा, "शिक्षक ने कक्षा 8 की छात्रा से 'आई लव फॉर्मूला' कहने के लिए कहा था, क्योंकि वह फॉर्मूला का वर्णन करने में सक्षम नहीं थी। उसने छात्रा को कभी भी 'आई लव यू' कहने के लिए नहीं कहा था।"

Recommended Video

    Rakhi Sawant के Ex Husband Ritesh ने विवाद में बीच में आकर Adil Khan पर दिया बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+