2 साल से बंद प्राइमरी-स्कूल और आंगनबाड़ी आज से खुलेंगे, Coronavirus की तीसरी लहर थमने पर सरकार का फैसला
अहमदाबाद। भारत में कोरोनावायरस की तीसरी लहर थम गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में अब महामारी के बहुत कम मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, ठीक हुए लोगों का आंकड़ा बढ़ने से कोविड रिवकरी रेट भी सुधर गया है। राहत के बीच सरकार ने अब प्राइमरी-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को खुलवाने का फैसला कर लिया है।

बता दें कि, गुजरात राज्य में 55 हजार आंगनबाड़ी और प्री-स्कूलों में करीब 25 लाख बच्चे हैं। यह बात शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी ने खुद बताई। उन्होंने कहा कि, प्रदेशभर में स्कूल-कॉलेज ऑनलाइन विकल्प के साथ ऑफलाइन चालू हो गए हैं।

पिछले दो साल से बच्चों के लिए बालमंदिर, प्री-स्कूल में शैक्षणिक कार्य पूरी तरह से बंद थे। मगर, राज्य सरकार ने यह फैसला लिया कि अब प्राइमरी-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुल सकते हैं।

शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी ने सोमवार को भी बयान दिया था कि, 17 फरवरी से 55 हजार बाल मंदिर और प्री-स्कूल में पढ़ने वाले 25 लाख बच्चों के लिए शैक्षणिक कार्य शुरू कराएंगे। हालांकि, ऐसा पूरी तरह से ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन का आॅप्शन होगा, इस पर निर्णय लेना बाकी था। अब बताया जा रहा है कि, ज्यादातर कक्षाओं के स्कूल खुल चुके हैं।

गुजरात कोविड स्टैट्स
इस राज्य में अब तक कोरोना के 12 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि 1197983 लोग ठीक भी हो चुके हैं। सरकार का कहना है कि, फिलहाल 9378 सक्रिय मरीज हैं। कल 1817 नए मिले। वहीं, 2688 ठीक हुए। जान गंवानों वालों की बात करें तो कल 13 मौतें दर्ज की गईं। जिससे सरकारी आंकड़ों में मौतों की संख्या 10851 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications