2000 Rupees Note: गैरेज वाले ने नहीं लिए दो हजार के नोट, फिर थाने में वकील ने पढ़ा दी कानून की पाठ
2000 notes payment Controversy: गुजरात के वडोदरा में दो हजार रुपये के नोट के भुगतान को लेकर गैरेज मालिक और वकील के बीच बहस का मामला सामने आया है। इस मामले में वकील थाने तक पहुंच गया।

गुजरात के वडोदरा शहर में 2000 रुपये के नोट को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक वकील ने अपनी कार को सर्विसिंग के लिए गैरेज भेजा था। एक-दो दिन में जब कार की सर्विसिंग हो गई तब वकील ने अपने ड्राइवर को 2000 रुपये के कुछ नोट देकर कार ले आने के लिए कहा। वकील के आदेश के मुताबिक ड्राइवर गैरेज पहुंचा और कैश काउंटर पर बिल भुगतान करने के लिए पहुंच गया। ड्राइवर ने जब बिल के भुगतान के लिए 2000 रुपये के नोट दिए तो गैरेज वाले ने लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद ड्राइवर ने वकील को सूचना दी फिर क्या था वकील साहब अपनी कानून की किताब के साथ पहुंच गए। फिर दोनों पक्ष में बहस होने लगी लेकिन गैरेज वाला भी मानने के लिए तैयार नहीं था।
थाने पहुंचा मामला
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गैरेज के कर्चारियों के व्यवहार से नाराज वकील जयदीप वर्मा ने 27 मई को पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई और किरण मोटर्स लिमिटेड (केएमएल) प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैंने 26 मई को छनी में केएमएल केंद्र में अपनी कार दी। शाम को, मैंने अपने ड्राइवर को कार लेने और बिल का भुगतान करने के लिए भेजा। उसने भुगतान के रूप में काउंटर पर 2,000 रुपये के तीन नोट दिए, लेकिन उन्होंने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
वकील साहब ने दी थाने में दलील
वकील साहब ने दलील देते हुए कहा कि 2,000 रुपये का नोट अभी भी एक कानूनी निविदा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक यह 30 सितंबर तक वैध रहेगा। आप इस नोट को इनकार नहीं कर सकते। मैं पेमेंट वॉलेट या यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करता। इतनी कम राशि का भुगतान करने के लिए मुझे उन्हें नेट बैंकिंग से जोड़ना होगा और फिर पैसे ट्रांसफर करने होंगे। नकद भुगतान बहुत आसान था और उन्हें नोट स्वीकार करने चाहिए थे।
गैरेज के मालिक ने दी प्रतिक्रिया
संपर्क किए जाने पर केएमएल केंद्र के प्रबंधक केतन पटेल ने कहा कि अगर नोट खराब स्थिति में थे तो हमारे कर्मचारियों ने नोट लेने से इनकार कर दिया होगा। हमारे पास 2,000 रुपये के नोट स्वीकार नहीं करने की कोई नीति नहीं है। हमने उन्हें बिल का भुगतान करने की पेशकश भी की है।












Click it and Unblock the Notifications