Video: RPF कांस्टेबल रोशनी सिंह के जज्बे को सलाम, महिला यात्री की ऐसे बचाई जान
Bharuch News: रेलवे स्टेशन पर लोग जल्दबाजी के चक्कर में अपनी जान जोखिम डालने से भी नहीं चूकते। अक्सर यात्री ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रूकने से पहले ही उतरने की फिराक में रहते हैं, जिसके चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं।
अब ऐसी ही एक घटना गुजरात के भरूच से सामने आई है, जहां एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई, जिसकी जान वहां मुस्तैद एक आरपीएफ महिला कांस्टेबल की सतर्कता ने बचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पश्चिम रेलवे के भरूच रेलवे स्टेशन पर महिला कांस्टेबल रौशनी सिंह की मुस्तैदी और फुर्ती ने एक यात्री की जिंदगी लौटने का काम किया है। ट्रेन से उतरते वक्त महिला यात्री गिर गई और प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई।
इस घटना का वीडियो रेलवे पुलिस ने साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला यात्री ट्रेन के रूकने के पहले ही उतरने की कोशिश कर रही थी, जिसके बाद उसके पैर फिसला और वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आने वाली ही थी कि आरपीएफ कांस्टेबल मौके पर पहुंच गई।
वहीं आरपीएफ कांस्टेबल की ड्यूटी और मुस्तैदी पर वडोदरा डिवीजन के प्रबंधन ने पुरस्कृत करने का फैसला किया है।
गुजरात एक्सप्रेस से उतर रही थी महिला
घटना के बारे में बताते हुए वडोदरा मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त रामशंकर सिंह ने बताया कि भरूच में प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात रौशनी सिंह ने ट्रेन नं. 22953 गुजरात एक्सप्रेस उतरती हुई एक महिला की जान बचाई। रौशनी ने महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के गैप के बीच फंसी महिला को तुरंत बाहर खींचकर उसकी जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications