Gujarat: पाटन में ट्रक से जा भिड़ी जीप, 7 लोगों की मौत, कई घायल
गुजरात में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

गुजरात के पाटन जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक जीप ट्रक से जा भिड़ी। इस घटना में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पाटन जिले के वरही में कई यात्रियों को लेकर एक जीप जा रही थी। तभी उसकी टक्कर ट्रक से हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
15 लोग थे सवार
मामले में पुलिस उपाधीक्षक के. के. पंड्या ने कहा कि ये घटना राधनपुर के पास हुई। वहां पर एक जीप 15 लोगों को लेकर जा रही थी। तभी टायर फटने की वजह से ड्राइवर का नियंत्रण जीप से हट गया। इसके बाद जीप एक ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान संजूभाई फुलवाड़ी (50), दुदाभाई राठौड़ (50), राधाबेन परमार (35), काजल परमार (59), अमृता वंजारा (15) और पिनालबेन वंजारा (7) के रूप में हुई है। घायलों को राधनपुर और पाटन के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है। पंड्या ने कहा कि दोषी पाए जाने पर दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
यूपी में भी बड़ा हादसा
वहीं दूसरी ओर यूपी के बांदा में भी गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर हो गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक घटना पपरेदा गांव के पास हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों वाहनों के ड्राइवर नशे में थे। उनकी टीम इस मामले की जांच कर रही है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications