पहली बार रो-रो पैक्स फेरी का गुजरात में ट्रायल आज, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, जानिए इसकी विशेषताएं
सूरत। सी-प्लेन की सुविधा के बाद गुजरात में अब रो-रो पैक्स फेरी का शुभारंभ होगा। सूरत के हजीरा बंदरगाह से भावनगर के घोघा बंदरगाह के बीच आज इसका ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रो-पेक्स फेरी सेवा का शुभारंभ करेंगे। लोगों को यह सुविधा मिलने के कारण घोघा से हजीरा तक का 12 घंटे का सफर जल मार्ग से महज 4 घंटे का रह जाएगा। अभी सूरत से सौराष्ट्र के सफर में सड़क मार्ग से जाने पर 10-12 घंटे का समय लग जाता है।

8 नवंबर को लॉन्च होगी रो-रो पैक्स फेरी
रो-रो पैक्स फेरी (RO Pax Ferry) प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 6 नवंबर को इसका ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के समय खुद केंद्रीय शिपिंग मंत्री मनसुख मांडविया निरीक्षण करेंगे। ट्रायल सफल होने पर 8 नवंबर को रो-रो फेरी सेवा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। तब हजीरा से घोघा मात्र चार घंटे में पहुंच सकेंगे। रो-रो फेरी दिनभर में 3 ट्रिप लगाएगी। इससे लाखों यात्रियों, वाहन, बाइक सहित 30 हजार ट्रक का आवागमन हो सकेगा। हजीरा से घोघा के बीच सड़क मार्ग से दूरी 370 किमी है, जबकि जल मार्ग से मात्र 80 किमी रह जाएगी। रो-रो फेरी के जरिए रोज करीब 90 हजार लीटर ईंधन भी बचेगा।

गुजरात के समुद्र तट को दक्षिण भारत से जोड़ेंगे
सूरत के हजीरा बंदरगाह से भावनगर के घोघा बंदरगाह के बीच रो-रो पैक्स फेरी शुरू होने के बाद पीपावाव से सूरत, सूरत से दीव तथा मुंबई से पीपावाव तक के जलमार्ग को भी इसी से जोड़ने की योजना है। केंद्र व राज्य सरकार गुजरात के समुद्र तट को सीधे दक्षिण भारत से जोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है। इस बारे में केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मांडवीया ने पिछले दिनों बताया था कि, सौराष्ट्र को दक्षिण गुजरात तथा मुंबई से जोड़कर व्यापार व निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।मनसुखभाई ने यह भी कहा कि, सड़क मार्ग में ईंधन की खपत अधिक होती है तथा परिवहन में समय भी अधिक लगता है। इसलिए जलमार्ग की अधिक से अधिक संभावनाओं को खोज कर उसकी सुविधाओं को शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है।

रो-रो टर्मिनल पोर्ट का भी लोकार्पण होगा
रो रो पैक्स फेरी सेवा प्रारंभ होने वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनिर्मित रो-रो टर्मिनल का भी वर्च्युअल उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय शिपिंग मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि, रो-पेक्स फेरी में लोग अपनी बाइक, कार, ट्रक और बस को भी साथ ले जा सकेंगे। इसके चलते जहां सौराष्ट्र-सूरत के बीच रोड का ट्रैफिक घटेगा। वहीं, लोगों को सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी। सबको समय की बचत भी होगी। इतना ही नहीं, इस सुविधा के जरिए 90 हजार लीटर ईंधन बचेगा, जिससे रोजाना 24 मीट्रिक टन (एमटी) कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications