Rahul Gandhi: सूरत सेशन कोर्ट के फैसले को राहुल गांधी की चुनौती, 48 घंटों में याचिका दायर करेगी पार्टी
Rahul Gandhi plea: राहुल गांधी जल्द एक दो दिन में सूरत सेशन कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए याचिका दायर करेंगे।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के 'मोदी सरनेम' के मानहानि केस में मिली सजा के बाद सूरत कोर्ट की सजा को चुनौती देने वाली याचिका एक या दो दिन में दायर करेंगे। 23 मार्च को सूरत के जिला एंव सत्र न्यायालय की एक सीजेएम कोर्ट ने राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी के मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। पार्टी ने अभी तक हाई कोर्ट में चुनौती याचिका दायर नहीं की है।
48 घंटे में दाखिल कर सकते हैं याचिका
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी की लीगल सेल और राहुल गांधी के वकीलों की तरफ से सूरत की निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने को चुनौती देने वाली एक याचिका अगले 48 घंटे में सूरत कोर्ट में दाखिल हो सकती है। इस सजा के कारण ही राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके बाद देश की राजनीतिक में उथल-पुथल मच गई है।
राहुल गांधी के पास 30 दिनों का समय
एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लीगल टीम इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि कहां अपील करनी है। हम जानते हैं कि कब अपील करनी है, क्योंकि हमारे पास 30 दिनों का समय है। बाकी लीगल टीम देख रही है। भाजपा के आरोप निराधार हैं।"
भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की लीगल टीम ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए पर्याप्त मुस्तैदी नहीं दिखा रीह है, क्योंकि पार्टी कर्नाटक चुनाव से पहले इसे भुनाने का लक्ष्य बना रही है। आपको बता दें कि मानहानि केस में दो साल की सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिसके पहले राहुल गांधी को सजा के खिलाफ अपील करनी है। अगर हाई कोर्ट से सजा पर रोक लगा दी जाती है, तो राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता रद्द की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications