Rahul gandhi defamation case: राहुल गांधी को सजा या राहत? हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई
Rahul gandhi ने अपनी दो साल की सजा को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां शनिवार को सुनवाई हुई।

'मोदी सरनेम' विवाद में हुई सजा के खिलाफ राहुल गांधी गुजरात हाईकोर्ट पहुंचे हैं, जहां आज सुनवाई हो रही है।
दरअसल बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम विवाद में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। सूरत की निचली अदालत ने इस मामले में राहुल को दो साल की सजा सुनाई, जिस वजह से उनकी सांसदी भी चली गई।
हाल ही में उन्होंने सूरत सेशन कोर्ट में इस सजा को चुनौती दी थी, लेकिन वहां से उन्हें राहत मिली। ऐसे में उनके वकील हाईकोर्ट गए, जहां आज (29 अप्रैल) को इस मामले की सुनवाई हुई।
क्या है विवाद की वजह?
दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे। उन्होंने कर्नाटक के कोलार में एक जनसभा की। उस दौरान उन्होंने कहा था कि 'इन सब चोरों के नाम मोदी-मोदी-मोदी कैसे हैं'? उनका इशारा नीरव और ललित मोदी पर था, लेकिन इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications