लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार, राष्ट्रपति करेंगे गुजरात विधानसभा के चालू सत्र को संबोधित

गांधीनगर। पहली बार राष्ट्रपति गुजरात विधानसभा को संबोधित करेंगे। इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब राष्ट्रपति किसी राज्य विधानसभा में चालू सत्र के दौरान सदस्यों के बीच भाषण देंगे। गुजरात सरकार की ओर से ऐसा बताया गया है। सरकारी अधिकारी ने कहा कि, कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां (गुजरात) आ रहे हैं। वह सदन के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

President Kovind To Visit Gujarat

बता दिया जाए कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2022 के जुलाई महीने तक देश के राष्ट्रपति रहेंगे। उनका कार्यकाल इस साल की 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसके बाद नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। उससे पहले कल ही के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इतिहास रचने जा रहे हैं। गुरुवार को वह गुजरात विधानसभा में मौजूद रहकर सदन के सदस्यों को संबोधित करेंगे। राज्य सरकार की ओर से ऐसा बताया गया है। सरकार ने बताया है कि राष्ट्रपति आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बोलेंगे।

देश इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस 75वीं वर्षगांठ पर भारत समेत दुनिया के कई देशों ​की नजरें हैं। आजादी की इस वर्षगांठ से पहले ही गुजरात विधानसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति लोकतंत्र, संविधान, नैतिक मूल्याें और मूलभूत अधिकारियों पर भाषण देंगे। बताया जा रहा है कि, सदन के दाेनों दलों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बेधड़क स्वीकार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+