गुजरात के पोइचा में नदी की तेज धारा में बह गए एक ही परिवार के 7 लोग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Gujarat: गुजरात में एक दु:खद हादसे में एक ही परिवार एक 7 लोगों नदी में डूब गए। डूबने वालों में कई बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी एक अनुसार सूरत के रहने वाले 17 लोग नर्मदा जिले के पोइचा में मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद नदी में स्नान के लिए पहुंचे थे। उन 17 लोगों में से 6 बच्चे और एक व्यक्ति नदी में लापता हो गए।
हादसा 14 मई की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। कल कथित तौर पर नदी की धारा में बह जाने के बाद नाबालिगों सहित एक परिवार के सात सदस्यों के नर्मदा नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) और वडोदरा अग्निशमन दल ने आज भी खोज अभियान जारी रखा है।
यह भी देखें: आंध्र प्रदेश के पलनाडु में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत

पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, "राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) और वडोदरा अग्निशमन दल ने गुजरात के नर्मदा जिले के पोइचा गांव में एक परिवार के सात सदस्यों के नर्मदा नदी में लापता होने के एक दिन बाद 15 मई को अपना खोज अभियान जारी रखा है।"
फिलहाल, एनडीआरएफ के स्थानीय गोताखोरों और वडोदरा अग्निशमन दल ने पीड़ितों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, नदी की धारा में बहे सातों लोगों का कोई निशान नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित सूरत से एक समूह का हिस्सा थे जो वडोदरा और नर्मदा जिलों की सीमा पर पोइचा पहुंचे थे।
मंगलवार को पीड़ितों के बह जाने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। वडोदरा जिले के जारोड से 6बीएन एनडीआरएफ की एक इकाई लापता सात लोगों की तलाश के लिए दोपहर में पोइचा पहुंची। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नर्मदा टाउन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "छह बच्चों, जिनकी उम्र सात से 15 साल के बीच है और एक 45 वर्षीय व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।"
क्यों फेमस है पोइचा?
पोइचा नर्मदा नदी में तैराकी के लिए एक लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन पिकनिक स्थल है। नर्मदा जिला प्रशासन ने हाल ही में स्थानीय नाव संचालकों को नदी में बिना लाइसेंस के नाव चलाने पर रोक लगा दी है। वहीं, नदी के वडोदरा जिले की ओर नाविक नावों का संचालन जारी रखे हुए हैं।
यह भी देखें: HCL Mine: राजस्थान के झुंझुनूं में HCL खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 14 अधिकारी फंसे, रेस्क्यू जारी












Click it and Unblock the Notifications