HCL Mine: राजस्थान के झुंझुनूं में HCL खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 14 अधिकारी फंसे, रेस्क्यू जारी
Jhunjhunu HCL Mine: राजस्थान के झुंझुनूं में मंगलवार रात (14 मई) बड़ा हादसा हो गया। खेतड़ी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूट गई, जिसमें 14 अधिकारियों के फंसने की खबर है। जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम समेत कंपनी के 14 अधिकारी लिफ्ट टूटने के बाद खदान के अंदर ही फंसे रह गए। हादसे की सूचना के बाद खदान के आसपास हलचल मच गई।

577 मीटर की गहराई में फंसे
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि लिफ्ट की अचानक चेन टूट गई। कहा जा रहा है कि 577 मीटर की गहराई में यह लोग फंस हुए हैं। जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं मौके पर एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीम को बुलाया गया है।
विजिलेंस टीम गई थी माइंस के अंदर
शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए शाफ्ट के नीचे गई थी। बताया जा रहा है कि माइंस में एक दिन पहले से निरीक्षण चल रहा था।
Recommended Video
ऊपर आते वक्त हादसा
पुलिस ने बताया कि जब वे ऊपर आने वाले थे, तो शाफ्ट या 'पिंजरे' की रस्सी टूट गई, जिसके कारण लगभग 14 अधिकारी फंस गए। प्रवेश द्वार पर नौ एंबुलेंस तैयार हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है।
वहीं माइन में हुए हादसे पर बीजेपी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा, "मैं चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा गया था, लेकिन जब मुझे यह जानकारी मिली तो मैं तुरंत यहां आ गया। मैंने सभी को फोन किया और पूरी स्थिति का जायजा लिया। मैंने यहां एसडीएम को बुलाया है। बचाव दल लगा हुआ है और यहां 6-7 एंबुलेंस खड़ी हैं। पूरा प्रशासन अलर्ट पर है, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, निश्चित तौर पर सभी सुरक्षित बाहर आ जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications