'चेहरे और पाप पुराने, बस नाम बदल लिया है', राजकोट में विपक्षी पार्टी INDIA पर बरसे पीएम मोदी
PM Modi Inaugurates Rajkot International Airport: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज कल इन भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों ने अपनी जमात का नाम बदल दिया। चेहरे वही पुराने हैं, पाप भी पुराने हैं, तौर-तरीके, इरादे वही हैं बस नाम बदल दिया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि गुजरात के राजकोट को एक नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिल गया है। इस हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई 3000 मीटर से अधिक है। बड़े हवाई जहाज भी यहां लैंडिंग कर सकते हैं। यह हवाई अड्डा अगले 40-50 वर्षों तक राजकोट और आसपास के क्षेत्रों की सभी जरूरतों को पूरा करेगा।
Recommended Video
राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम ने वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। इस एयरपोर्ट को 1400 करोड़ की लागत से 2500 एकड़ से ज्यादा भूमि पर विकसित किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस एयरपोर्ट पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
इसका रनवे इतना बड़ा है कि बड़ा विमान आसानी से उतर सकता है। भविष्य में इसका विस्तार भी किया जा सकेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सोलर पावर सिस्टम, ग्रीन बेल्ट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं हैं। यहां एक घंटे में करीब 1280 यात्री उड़ान भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने किया राजकोट एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- ये नई ऊर्जा-नई उड़ान देने वाला पावरहाउस












Click it and Unblock the Notifications