PM मोदी ने किया राजकोट एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- ये नई ऊर्जा-नई उड़ान देने वाला पावरहाउस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम ने वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया।

इस एयरपोर्ट को 1400 करोड़ की लागत से 2500 एकड़ से ज्यादा भूमि पर विकसित किया गया है। PMO के मुताबिक नए एयरपोर्ट पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया, ताकि यात्रियों को नई सुविधाएं मिल सकें। इससे देशभर में हवाई कनेक्टिविटी में सुधार के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

PM Narendra Modi

सबसे खास बात ये है कि इस एयरपोर्ट का रनवे 3000 मीटर लंबा है यानी यहां पर बड़ा विमान आसानी से उतर सकता है। भविष्य में इसका विस्तार भी किया जा सकेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सोलर पावर सिस्टम, ग्रीन बेल्ट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं हैं। यहां एक घंटे में करीब 1280 यात्री उड़ान भर सकते हैं।

Recommended Video

    PM मोदी ने किया राजकोट एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- ये नई ऊर्जा-नई उड़ान देने वाला पावरहाउस

    वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के रेस कोर्स ग्राउंड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि आज राजकोट के साथ-साथ पूरे गुजरात और सौराष्ट्र के लिए बड़ा दिन है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना जताना चाहता हूं, जिन्हें प्राकृतिक आपदाओं के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सभी परिवारों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो, इसके लिए भूपेंद्र सरकार काम कर रही है, इसमें केंद्र सरकार भी हर संभव मदद कर रही।

    पीएम ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब मैंने कहा था कि गुजरात तो मिनी जापान बन रहा है, तब बहुत लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था, लेकिन आज वे शब्द आपने सच कर के दिखा दिया। यहां के किसानों के लिए अब फल-सब्जियों को विदेश भेजना आसान हो जाएगा। राजकोट को सिर्फ एक हवाईअड्डा नहीं बल्कि नई ऊर्जा-नई उड़ान देने वाला एक पावरहाउस मिला है।

    उन्होंने आगे कहा कि आज जब देश आगे बढ़ रहा है, तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। आज-कल इन भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों ने अपनी जमात का नाम बदल दिया। चेहरे वही पुराने हैं, पाप भी पुराने हैं, तौर-तरीके, इरादे वही हैं बस नाम बदल दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+