PM मोदी बोले- हम किसानों के लिए 24 घंटे तैयार, उनके कंधे से बंदूक चलाने वाले परास्त हो जाएंगे

कच्छ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के कच्छ आए। यहां से मोदी ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन पर बयान दिया। उन्होंने कहा- 'कृषि सुधारों की मांग सालों से उठ रही थी। किसान संगठन हमेशा से यही मांग कर रहे थे। आज देश ने ऐतिहासिक कदम उठाया तो विपक्ष के लोग किसानों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। हम किसानों के हित के लिए 24 घंटे तैयार हैं। किसानों का हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है। वे हमारी प्रा​थमिकता में हैं।'

Recommended Video

    PM Modi in Gujarat: कई योजनाओं की रखी आधारशिला, PM बोले- किसानों को डराने की साजिश | वनइंडिया हिंदी
    PM Narendra Modi in kutch, given statement on farmers over farm laws

    प्रधानमंत्री बोले- 'मुझे भरोसा है कि किसानों के आशीर्वाद की ताकत से भ्रम फैलाने वालों, किसानों के कंधे से बंदूक चलाने वालों को जवाब मिलेगा। ऐसे लोग परास्त हो जाएंगे।' मोदी ने कहा कि, गुजरात पहला ऐसा राज्य है जिसने किसानों के लिए नीतियां बनाईं। किसानों के लिए अलग से नेटवर्क बनाया जा रहा है। उनके लिए नई लाइनें बनाई जा रही हैं। किसान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। अब कुछ लोग कृषि कानूनों को लेकर किसानों के साथ राजनीति कर रहे हैं, सुनिए..ये लोग किसानों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। सरकार अच्छे कानून लाई है।'

    PM Narendra Modi in kutch, given statement on farmers over farm laws

    सौर उूर्जा के बारे में मोदी बोले, 'आपको मालूम होगा पहले सोलर पावर के 16-17 रुपए प्रति यूनिट बिकने की बात कही गई थी, आज यही बिजली 2-3 रुपए प्रति यूनिट बिक रही है।' उन्होंने कहा कि, 'सोलर एनर्जी की हमारी क्षमता 16 गुना तक बढ़ गई है। इस क्षेत्र में 104 देशों की स्टडी सामने आई है। यह बताती है कि सोलर एनर्जी इस्तेमाल करने वालों में भारत ने टॉप-3 देशों में जगह बनाई है। ये बहुत खुशी की बात है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+