'विधानसभा से लेकर लोकसभा तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले, ये मोदी की गारंटी', आरक्षण विधेयक पर बोले PM
PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संसद में पास महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि यह मोदी की गारंटी है।
पीएम मोदी ने अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होते हुए महिलाओं से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी विधानसभा से लेकर लोकसभा तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले, ये मोदी की गारंटी है।

नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, "यहां पहुंचने से पहले मैं युवाओं से जुड़े कार्यक्रम में था। मैं आपके चेहरे पर खुशी देख सकता हूं, ये खुशी साफ है। आपके भाई ने आपका विश्वास जीतने के लिए एक और काम किया है। महिला आरक्षण बिल का मतलब संसद में महिलाओं की समान भागीदारी है, ये मोदी की गारंटी है। मैंने रक्षाबंधन का उपहार उससे पहले ही तैयार कर लिया था। महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं के लिए एक उपहार है राष्ट्र। महिला आरक्षण विधेयक समान अधिकार, क्षमताओं के सम्मान और विकसित भारत की गारंटी है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह आपकी बढ़ती ताकत का ही परिणाम है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में रिकार्ड मतों से पास हुआ। जिन लोगों ने इसे दशकों तक लटका कर रखा था, उन्हें आपके डर के कारण इसके पक्ष में मतदान करना पड़ा। ये आपकी ताकत है जिसने उन्हें मजबूर किया है।
Recommended Video
पीएम मोदी ने विपक्ष को लेकर कहा कि उन्होंने तरह-तरह के बहाने बनाए, उन्होंने महिलाओं की ताकत को कमजोर करने के लिए उन्हें अलग-अलग वर्गों में बांट दिया, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि यह सरकार पीछे हटने वाली नहीं है, जब उन्हें एहसास हुआ कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि संसद में क्या हो रहा है, तो उन्हें मजबूर होकर इस विधेयक के पक्ष में मतदान करना पड़ा।
वहीं महिलाओं को लेकर किए गए कार्यों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 9 वर्षों में हमने महिलाओं के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक पूरे जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है। हमारे देश में कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बच्चियों की अशिक्षा तक, ऐसे कितने सामाजिक कलंक लगते थे। हमने 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' अभियान शुरू किया। इंडस्ट्री हो या खेल का मैदान, बेटियां हर जगह नई ऊंचाइयां छू रही हैं। कल ही हमारी महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications