PM मोदी ने की वंदे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 की शुरुआत, कहा- आत्मनिर्भर होते भारत के लिए बड़ा दिन है

गुजरात, 30 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वंदे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक वंदे ट्रेन में यात्रा की। इस यात्रा में उनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोग, जिनमें रेलवे परिवार के लोग, महिला उद्यमी और युवा भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा, "21वीं सदी के भारत, अर्बन कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए बड़ा दिन है। मैंने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का तेज़ रफ्तार सफर का अनुभव किया।" बता दें, पूरी तरह स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। भारत की रेल यातायात में वंदे भारत एक्सप्रेस एक नया क्रांतिकारी आयाम जोड़ने जा रही है।

Recommended Video

    PM Modi ने देश की तीसरी Vande Bharat Express का किया उद्घाटन, जानें खासियत | वनइंडिया हिंदी | *News
    PM modi flags off the Gandhinagar Mumbai Central Vande Bharat Express train at Gandhinagar

    21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है। हमें बदलते हुए समय और जरूरतों के साथ अपने शहरों को निरंतर आधुनिक बनाना जरूरी है। शहर में परिवहन प्रणाली आधुनिक हो, निर्बाध कनेक्टिविटी हो, यातायात का एक साधन दूसरे को सहयोग करे वह जरूरी है।

    PM modi flags off the Gandhinagar Mumbai Central Vande Bharat Express train at Gandhinagar

    भारत की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है वंदे भारत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को गांधीनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है। एडवांस फीचर से लैस ये सेमी हाईस्पीड ट्रेन 52 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेगी और उतने ही कम समय में धीमे भी हो जाती है। गांधीनगर से मुंबई की दूरी ट्रेन से तय करने में 7 घंटे लगते हैं, लेकिन वंदे भारत से ये दूरी महज 4 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

    वंदे भारत ट्रेन की खासियत

    वंदे भारत ट्रेन ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम से लैस है। यह सिस्टम दो ट्रेनों को टकराने से रोकता है।

    वंदे भारत एक्सप्रेस का इंटीरियर बेहद शानदार और लग्जरी है।

    इस ट्रेन में 16 एयर कंडीशंड डिब्बे हैं। जिनमें एक समय में 1 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं।

    मेट्रो ट्रेन की तरह वंदे भारत एक्सप्रेस में भी स्वचालित दरवाजे हैं।

    बता दें, वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। पहली ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलाई गई। दूसरी नई दिल्ली-कटरा रूट पर चलती है। अब तीसरी वंदे भारत ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच रफ्तार भरेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+