दूध लेकर लौट रहे भाई-बहन पर तेंदुए का हमला, 5 साल की बच्ची को मुंह में लिए फसल में छिपा

उना (गुजरात)। दूध लेकर घर लौट रहे भाई-बहन पर यहां एक गांव में तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ 5 साल की बच्ची को मुंह में दबाकर भागने लगा, मुश्किल से दोनों भाई-बहन उसके चंगुल से छूटे। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को जूनागढ़ अस्पताल रैफर किया गया।

Panther attack on children at village of gir somnath, 5-year baby injured

फसल में छिपे तेंदुए ने अचानक मारा झपट्टा
घटना गिर सोमनाथ (gir somnath district) जिले में उना स्थित वजड़ी गांव की है। रविवार सुबह खेत के करीब से लखमनभाई टांक उनका बेटा राहुल और 5 वर्षीय बेटी लक्ष्मी दूध लेकर घर जा रहे थे। तभी अचानक वहां गेंहू की फ़सल में छिपे बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने लक्ष्मी पर नाखून-दांत चलाए और उसके गले को पकड़कर भागने लगा। राहुल चीखा-चिल्लाया तो आसपास के लोग दौड़ उधर दौड़ पड़े। जिसके बाद हड़बड़ाहट में तेंदुआ लक्ष्मी को फसल में छोड़ भागा।

Panther attack on children at village of gir somnath, 5-year baby injured

इस हमले में लक्ष्मी गंभीर घायल हो गई। परिजनों उसे लेकर उना अस्पताल पहुंचे। मगर, तेंदुए द्वारा उसके गले और पीठ पर दिए जख्मों को देखते हुए एंबुलेंस से जूनागढ़ अस्पताल ले जाया गया। बच्चों के पिता लखमनभाई ने बताया कि तेंदुआ उनकी बच्ची को झपटकर गेंहू की फसल में छिप गया था। तभी उनके चाचा भरतभाई समेत बडी संख्या में लोग हथियारों के साथ वहां पहुंच गए। जिसके बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+