गुजरात: सुसाइड नोट छोड़ लापता हुए कांग्रेस नेता, भाजपा विधायक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
पंचमहाल। शहेरा तहसील के नाडा गांव में रहने वाले कांग्रेस नेता रंगीतभाई पगी अपने घर में एक सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गए है। इस नोट में उन्होंने भाजपा विधायक जेठा भरवाड़, पीआई प्रजापति, तहसीलदार मेहुल भरवाड़ और भुस्तरशास्त्री गोधराना शेख पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

पत्नी को बताते हुए लिखा है, 'तुम्हें मालूम है कि जबसे मैंने जेठा भरवाड़ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा तबसे मानसिक और आर्थिक रुपसे प्रताड़ित किया जा रहा है।' इसके अलावा अपने साथ की गई प्रताड़ना के दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर वह लापता हो गए। कांग्रेस नेता के परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर रंगीतभाई को ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस और जिले के एसपी समेत उच्च अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए हैं।
बता दें, रंगीतभाई पहले भाजपा में थे, लेकिन 2012 में गुजरात परिवर्तन पार्टी से जुड़कर शहेरा सीट से ही वह चुनाव लड़े थे। सुसाइड नोट के मुताबिक, तभी से विधायक जेठा भरवाड़ द्वारा उनको प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसमें बाकी लोग भी उनका साथ दे रहे हैं। उनकी सरकारी अनाज की दुकान भी बंद करवाए जाने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications