पाक से अरबों रुपए की हेरोइन ला रही थी 'अल हज', अरब सागर में भारतीय तटरक्षकों ने पकड़ा
कच्छ। पाकिस्तान से होने वाली ड्रग्स-तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। भारतीय सुरक्षाबल एवं एजेंसियां ऐसी हरकतों पर काबू पाने के लिए हमेशा मुस्तैद रही हैं। आज भारतीय तटरक्षक बलों ने फिर एक कार्रवाई की, जब चालकदल के 9 सदस्यों वाली पाकिस्तानी बोट 'अल हज' को काबू किया गया।
Recommended Video

'अल हज' पाकिस्तानी बोट पर बड़ी मात्रा में हेरोइन थी, जिसे अरब सागर के भारतीय हिस्से में काबू किया गया है। इस कार्रवाई को भारतीय तटरक्षक जहाजों ने एटीएस गुजरात के साथ एक संयुक्त अभियान में अंजाम दिया। भारतीय तटरक्षक बल की ओर से बताया गया कि, पाकिस्तानी नाव से लगभग 280 करोड़ रुपये की हेरोइन मिली है। आगे की जांच के लिए वह नाव जखाऊ लाई जा रही है।

इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से अरबों रुपए की ड्रग्स भारतीय सीमा में पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तानी घुसपैठिए और तस्कर दलदल और अंधेरे का फायदा उठाकर हरकतें कर रहे हैं, हालांकि ज्यादार पकड़े जाते हैं। बीते 3 साल में कुछ को शूट भी कर दिया गया है। पिछले साल भी करोड़ों की हेरोइन जब्त की गई थी। इसके अलावा पिछले महीने पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कर ली गईं।

कुछ हालिया घटनाएं
- हेरोइन लेकर बॉर्डर पार कर रहे थे पाक-तस्कर, BSF ने गोलियां चलाकर भगाया, 7.8 किलो मिली
- भारत-पाक बॉर्डर पर मिली पौने 27 किलो हेरोइन, तस्करों ने धुंध में इधर पहुंचाई थी, BSF ने खोजा
- पाक से सटे भारतीय गांव से मिली 5 किलो वजनी IED, STF ने कहा- 1 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं
- बॉर्डर के ऊपर उड़ा पाकिस्तानी ड्रोन, दिखते ही भारतीय जवानों ने बरसाईं गोलियां, फिर क्या हुआ?
- पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, BSF ने मार गिराया, देखिए बांधी थीं ऐसी चीजें












Click it and Unblock the Notifications