पाक से सटे भारतीय गांव से मिली 5 किलो वजनी IED, STF ने कहा- 1 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं
अमृतसर। पंजाब चुनाव से पहले सीमा-पार से आपराधिक गतिविधियां फिर तेज होने लगी हैं। पाकिस्तान की ओर से कभी ड्रग्स तो कभी हथियारों की खेप भारतीय इलाकों में पहुंचाई जा रही हैं। आज एसटीएफ के अमृतसर एआईजी राशपाल सिंह ने बताया कि, उन्हें वाघा-अटारी सीमा के पास के एक गांव से करीब 5 किलो वजनी आईईडी मिली है।

एआईजी राशपाल सिंह ने कहा, "हमें ड्रग्स के बारे में इन्फोर्मेशन मिली थी। जब हम बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां पाया कि करीब 5 किलो वजनी आईईडी रखी हुई है। जिसके बाद और पड़ताल की तो 1 लाख रुपये भी बरामद किए गए। पता चला है कि, यह सब पाकिस्तान से पहुंचाया गया। इस मामले में अभी हम पूरी जांच कर रहे हैं। यह चिंता की बात है कि, यह आईईडी वाघा-अटारी सीमा के पास के गांव से मिली है।"

कैदयों से मिले 4 मोबाइल और नशीली गोलियां
अमृतसर में पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां केंद्रीय जेल में कैदी से नशीली गोलियां और 4 कैदियों से मोबाइल बरामद हुए हैं। यह घटना थाना इस्लामाबाद पुलिस के संज्ञान में आई, जब जेल के असिसटेंट सुपरिंटेंडेंट रमन गाेयल ने कहा कि जेल में कैदी के पास नशीली गोलियां थी। उस कैदी की पहचान अंकित भाटिया निवासी विजय नगर बटाला राेड के तौर पर हुई है। उससे 97 नशीली गोलियां बरामद हुईं। वहीं, उसके अलावा कैदी गगनदीप सिंह निवासी गांव कच्चा पक्का जिला तरनतारन, मनजिंदर सिंह निवासी काेट धर्म चंदकलां तरनतारन, विक्की कुमार निवासी गहरी मंड जंडियाला और दिलप्रीत सिंह निवासी गांव ख्याला कलां से 4 मोबाइल मिले।
थाना इस्लामाबाद पुलिस काे असिसटेंट सुपरिंटेंडेंट सर्बजीत सिंह ने बताया कि, उपरोक्त आरोपियाें के खिलाफ जेल नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि, हमें पता चला है कि जेल के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पैकेट फेंका था। जब पैकेट की जांच की गई ताे 20 बंडल बरामद हुए। वे बंडल सिगरेट के थे।












Click it and Unblock the Notifications