भारत-पाक बॉर्डर पर मिली पौने 27 किलो हेरोइन, तस्करों ने धुंध में इधर पहुंचाई, BSF ने खोजा
फाजिल्का। पाकिस्तान की ओर से भारत में लगातार नापाक हरकतें की जा रही हैं। अब पाक से लगते पंजाब के फाजिल्का की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है। इस बारे में बीएसएफ के डीआईजी वीपी बडौला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मौजम फॉरवर्ड पोस्ट के नजदीक 26 किलो 704 ग्राम वजन के 25 पैकेट हेरोइन बरामद हुई है।

बीएसएफ की ओर से बताया गया कि, पाकिस्तानी तस्करों द्वारा धुंध का फायदा उठाते हुए हेरोइन को भारतीय सीमा में पहुंचाया गया। आहट होने पर भारतीय जवानों ने जब चुनौती दी तो सरहद की तरफ बढ़ रहे कुछ लोगों के भागने की आवाज सुनाई दी। उसके बाद उस इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। जहां सरहद के नजदीक पिल्लर नंबर 248-2/3 के निकट एक 10 फुट लंबे पाईप से 25 पैकेट बरामद हुए। वे हेरोइन के पैकेट थे। डीआईजी वीपी बडौला ने बताया कि, संभवत: रात के समय तस्करों ने ये करतूत की। उन्होंने कहा कि, पैरों के निशानों से अंदाजा लगाया जा सकता है पाकिस्तान के निकट से 2 से 3 तस्कर थे और भारत के पास से भी 3 से 4 अपराधी इन पैकेटों को लेने के लिए पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक, हेरोइन के संबंध एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

इधर, 5 दिन से लापता युवक का सुराग नहीं
फाजिल्का से ही लापता एक युवक का अभी तक सुराग नहीं लगा है। उसके परिवार ने पुलिस को सूचना देकर बताया था कि, उनका बेटा राधा स्वामी कॉलोनी से 5 दिन पहले लापता हुआ। उन्होंने बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई है। इस बारे में अंकुश कुमार मोंगा वासी धोबीघाट गली नंबर 4 ने कहा कि, मेरे बेटे की उम्र 25 वर्ष है। उसका नाम साला हनी ग्रोवर था, जो कि 12 दिसंबर रविवार शाम से गायब है। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। अंकुश ने कहा कि, हम यह भी चाहते हैं कि पुलिस द्वारा उसकी लोकेशन ट्रेस कराई जाए। उनका कहना है कि, बेटा हनी फाजिल्का के अबोहर रोड पर होटल सक्षम ड्रीम के सामने फोटो स्टेट व लेमिनेशन की दुकान चलाता था। हमारी किसी से रंजिश भी नहीं है।
-
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications