Hanu-Man 2: 'हनु-मैन 2' का हुआ आगाज, तेजा सज्जा की जगह इस एक्टर की हुई एंट्री, जानें कब होगी रिलीज

Hanu-Man 2: साल 2024 में रिलीज हुई सुपरहीरो फिल्म 'हनु-मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। फिल्म की कहानी, शानदार एक्शन और भगवान हनुमान से जुड़ी शक्तियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। अब इस सुपरहिट फिल्म के अगले भाग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने 'हनु-मैन 2' का ऐलान कर दिया है लेकिन इस बार फिल्म में लीड किरदार के तौर पर तेजा सज्जा नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह एक नए एक्टर को मुख्य भूमिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तेजा सज्जा की जगह पंजा वैष्णव तेज संभालेंगे कमान
'हनु-मैन' के सीक्वल में तेजा सज्जा की जगह साउथ एक्टर पंजा वैष्णव तेज नजर आएंगे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसके दूसरे पार्ट की घोषणा की है। फिल्म का नाम 'हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानर्स' रखा गया है। उनके इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

Hanu-Man 2

पंजा वैष्णव तेज ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

पोस्ट शेयर करते हुए वैष्णव तेज ने लिखा है- हर तूफान में उनका नाम एक सहारा है। विश्वास की हर छलांग में, वो ही सहारा देने वाली हवा हैं। इस मैसेज के साथ उन्होंने फिल्म के नए अध्याय की ओर इशारा किया, जो आस्था, साहस और रोमांच से जुड़ी एक अलग दुनिया दर्शकों के सामने पेश कर सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नए लीड एक्टर के साथ फिल्म की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

-'हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानर्स' के निर्माण की जिम्मेदारी एक बार फिर प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने संभाली है। फिल्म को निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि वी आनंद इसके निर्देशन के साथ-साथ कहानी लेखन का काम भी करेंगे।

-मेकर्स इस सीक्वल को बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म को तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इसे पैन-इंडिया दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में आने की तारीख और शूटिंग से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।

पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

-'हनु-मैन' मूवी 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, विनय राय, गेटअप श्रीनु और वरलक्ष्मी शरदकुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

-फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये बताया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 295 करोड़ रुपये रहा था। शानदार कमाई के साथ फिल्म साल 2024 की सफल फिल्मों में शामिल हो गई थी।

-अब 'हनु-मैन 2' में नए चेहरे की एंट्री और बदली हुई कहानी दर्शकों को कितना पसंद आती है, ये आने वाले समय में पता चलेगा। फिल्म के ऐलान ने पहले ही इसके अगले भाग को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+