'गुजरात में कोरोना से निपटने के लिए हर दिन होंगे 1 हजार टेस्ट, जिस घर में मरीज हुआ वहां सबको क्वारंटाइन करेंगे'

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए अब हर दिन एक हजार लोगों के टेस्ट होंगे। साथ ही जिस घर में कोरोना संक्रमित पाया गया, वहां सबको क्वारंटाइन में रखा जाएगा। राज्य में कई शहरों में हॉट स्पॉट इलाका घोषित करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह बात कही गई। विभाग की प्रधान सचिव डॉ जयंती रवि ने कहा कि कोरोना को लेकर स्थिति अब हमारे नियंत्रण में है। बढ़ते हुए मामलों से घबराने की जररूरत नहीं हैं। हमारी नजर राज्य में कई शहरों के हॉटस्पॉट् एरिया पर है। इन इलाकों में सघन जांच किए जाने का निर्णय लिया गया है।

now will be one thousand health test everyday to fight with corona : health commissioner of gujarat

क्वारंटाइन के 7 दिन बाद टेस्ट करेंगे

जयंती रवि ने कहा कि हर दिन करीब एक हजार टेस्ट की योजना बनाई गई है। शुक्रवार को सुबह बीते 24 घंटे में 978 टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य जांच काफी जरूरी है। इसलिए इन इलाकों में एक-एक घर में जो भी पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हैं या इस तरह के कोई भी लक्षण दिखने पर उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। किसी तरह का कोई लक्षण नहीं दिखने पर उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसके बाद 7 दिनों के बाद टेस्ट किया जाएगा।

लगातार स्वास्थ्य जांच होंगी, स्क्रीनिंग की जाएगी
उन्होंने कहा कि, टेस्ट की रिपोर्ट मिलने के प्रोटोकॉल के बाद ही लोगों को घर भेजा जाएगा। जैसा कि, हॉटस्पॉट के इलाकों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैल रहा है, तो वे इलाके सील किए गए हैं। यह संक्रमण और ज्यादा नहीं फैले, इसके लिए यह जांच की सघन कार्रवाई की जा रही है। हमें लगता है कि, जितनी ज्यादा स्वास्थ्य जांच होंगी, स्क्रीनिंग की जाएगी, उतने मामले मिलते जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+