गुजरात में इस बार नहीं होंगी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी, कर्फ्यू उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई

अहमदाबाद. (christmas day & New Year-2021 News) दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के बाद बढ़े कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुजरात के प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू है। अहमदाबाद, सूरत जैसे 4 शहरों में कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस की ओर से हर तरफ कार्रवाई की जा रही है। अहमदाबाद में 31 दिसंबर तक कर्फ्यू जारी रखने की घोषणा कर दी गई है और बाकी शहरों में भी इसकी घोषणा होने की संभावना है। प्रशा​सनिक अधिकारियों की मानें तो इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टियां भी आयोजित नहीं होने दी जाएंगी।

इस बार नहीं होंगी पार्टी

इस बार नहीं होंगी पार्टी

संवाददाता ने बताया कि, पुलिस की ओर से रात 9 बजे के बाद कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस साल कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे और लोग संक्रमण से बच सकें, इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अहमदाबाद शहर के डीसीपी हर्षद पटेल ने बताया कि, जबसे कर्फ्यू का अमल शुरू किया गया है, तबसे पुलिस की ओर से विशेष टीमें बनाकर कर्फ्यू के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

चार बड़े शहरों में लगा है कर्फ्यू

चार बड़े शहरों में लगा है कर्फ्यू

मालूम हो कि, 31 दिसंबर के आस-पास लोग बड़ी संख्या में पार्टी अथवा अन्य कार्यक्रमों के लिए बाहर आते हैं, लेकिन इस बार कर्फ्यू के कारण क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट नहीं मनाया जा सकेगा। कोरोना के कारण ही इस बार गुजरात के चार शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और सूरत में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। सरकार का मानना है कि, कर्फ्यू के चलते ही राज्य में कोरोना का कहर कम हो रहा है। राहत की बात यह है कि पिछले सात दिनों से नए केसों की संख्या घटती जा रही है।

अब थमा कोरोना का संक्रमण

अब थमा कोरोना का संक्रमण

करीब 25 दिनों बाद प्रदेश में सोमवार को 1200 से कम यानी 1165 मरीज मिले। इससे पहले 17 नवंबर को 1125 रोगी मिले थे। वहीं, संक्रमितों की कुल संख्या 2,27,683 पर पहुंच गई है। केसों में कमी और रिकवरी ज्यादा होने से रिकवरी रेट भी 92.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+