सरकार MBBS की सीटें बढ़ाने के लिए नए मेडिकल कॉलेज खुलवाएगी, गुजरात के इन जिलों की लिस्ट बनी

गांधीनगर. देश के विभिन्न राज्यों में मेडिकल सीटें बढ़ाए जाने के सरकार के फैसले के साथ ही नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की तैयारी हैं। केंद्र सरकार की योजना के तहत गुजरात में कई मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए गुजरात सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे अब मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा।

medical colleges

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इस बारे में जानकारी दी। नितिन पटेल ने बताया कि अगर अनुमति मिल गई तो जल्द ही ये कॉलेज गुजरात के पंचमहल, गिर सोमनाथ, देवभूमि द्वारका, बोताड और मोरबी जिलों में केंद्र सरकार की योजना के तहत खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मेडिकल की कई सीटें बढ़ाई गई हैं। कुछ जगहों पर नए मेडिकल कॉलेजों के जरिए, तो कहीं पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाकर, ऐसा किया गया है। गुजरात भी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ ही कतार में हैं।

नितिन पटेल ने यह भी कहा कि, पांच मेडिकल कॉलेज स्थापित करने में करीब 1625 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसका करीब 60 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी। जबकि, हर कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। यानी पांच कॉलेज खुलने से गुजरात समेत देशभर में एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ जाएंगी। गुजरात में एबीबीएस सीटों की कुल संख्या 6300 से ज्यादा हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+