गुजरात हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति, पद-गोपनीयता की शपथ ली, बढ़कर 30 हुए अब जज
अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट में तीन नवनियुक्त जजों ने शपथ ली है। इन 3 जजों में न्यायाधीश वैभवी नानावटी, न्यायाधीश निर्जर देसाई और न्यायाधीश निखिल केरियल शामिल हैं। मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ ने इन तीनों जजों को रविवार के दिन पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य के कानून मंत्रालय के अनुसार, गुजरात हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 52 है। अब 3 नए जजों की नियुक्ति के साथ ही जजों की कुल संख्या 30 हो गई है।

शपथ समारोह में चुडास्मा भी रहे मौजूद
तीन नए जजों की नियुक्ति के अवसर पर गुजरात के विधि व न्याय मंत्री भूपेन्द्र चुडास्मा, विधि राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी, वकील, गुजरात बार काउंसिल के साथ-साथ गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी, हाईकोर्ट के अधिकारी, नवनियुक्त जज के परिजन उपस्थित थे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की थी सिफारिश
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों कानून विभाग की ओर से जजों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। जब तीनों नाम न्यायाधीश वैभवी नानावटी, न्यायाधीश निर्जर देसाई और न्यायाधीश निखिल केरियल की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से गत अगस्त महीने में की गई थी। अब इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिला दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications