पड़ोसी देश के ड्रग्स रैकेट पर नौसेना-एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2000 करोड़ की ड्रग्स जब्त

अहमदाबाद, 13 फरवरी। एनसीबी और भारतीय नौसेना ने साझा ऑपरेशन में गुजरात में 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स को सीज किया है। इसे पड़ोसी देश से भारत में स्मगल करने की कोशिश थी। साझा प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह अपने आप में इस तरह का पहला साझा ऑपरेशन है जिसे समुद्र के बीच ईडी और नौसेना ने अंजाम दिया है। रिलीज में कहा गया है कि साझा कार्रवाई में 529 किलोग्राम भांग, 234 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और हेराइन को बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ रुपए से अधिक है। एनसीबी के अनुसार भारत के पड़ोसी देश में संचालित ड्रग्स रैकेट इस जखीरे को ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश कर रहा था।

navy

एनसीबी और नौसेना की यह कार्रवाई ड्रग्स रैकेट के लिए एक बड़ा झटका है। यह रैकेट पड़ोसी देश से समुद्र के रास्ते भारत और अन्य देशों में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। एनसीबी ने ड्रग्स को ले जाने के इनपुट नौसेना के साथ साझा किए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई कई गई है। एनसीबी ने बताया कि हमे ड्रग्स ट्रैफिकिंग के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद में हमने नेवल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ साझा किया और हमने साझा ऑपरेशन को अंजाम दिया। एनसीबी की स्पेशल यूनिट लगातार इस तरह की खुफिया जानकारी पर काम कर रही है, हमारा उद्देश्य है कि इस तरह के और ऑपरेशन को नौसेना के साथ मिलकर अंजाम दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+