PM मोदी गुजरात में चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कर रहे, CM के साथ उच्चस्तरीय बैठक होगी

भावनगर। चक्रवातीय तूफान तौकते (ताऊ-ते) से हुए नुकसान का सर्वेक्षण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आए हैं। अहमदाबाद में मोदी की राज्य के मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग होगी। आज वह संघ प्रदेश दीव का भी हवाई दौरा करेंगे। फिलहाल मोदी भावनगर समेत सौराष्ट्र के कई इलाकों का जायजा ले रहे हैं। हेलिकॉप्टर में उनके साथ मुख्यमंत्री मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, दोनों ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा जैसे इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। तत्पश्चात् अहमदाबाद में समीक्षा बैठक करेंगे।

Recommended Video

      Cyclone Tauktae: PM Modi ने Gujarat का Aerial Survey कर लिया नुकसान का जायजा | वनइंडिया हिंदी
      Narendra Modi Visits Gujarat For Aerial Inspection Of Tauktae cyclone Affected Areas

      प्रधानमंत्री ने संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद की बात कही है। इससे पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरातभर में हुए नुकसान की ब्रीफिंग दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, समुद्री तूफान और भारी बारिश के कारण हजारों-पेड़ परिसर गिरे हैं। हजारों झुग्गी-झोंपड़ियां भी तबाह हो गई हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में अभी बारिश हो रही है।

      Narendra Modi Visits Gujarat For Aerial Inspection Of Tauktae cyclone Affected Areas

      बताया गया कि, सोमवार की रात गिर-सोमनाथ जिले की 6 तहसीलों में 100 से 150 किमी की स्पीड से हवाएं चलीं थीं। अमरेली जिले में भारी नुकसान हुआ। ऊना, गिरगढ़ा और कोडिनार पंथ के गांवों में भी लोगों ने तबाही झेली। कच्चे मकानों के धराशायी होने के साथ-साथ आम और नारियल की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा। सूत्रापाडा में कई जगह आम के बगीचे नष्ट हो गए।

      PM Modi to conduct aerial survey of Cyclone Tauktae affected areas of Gujarat, Diu

      अमित शाह ने किया रूपाणी को फोन
      राजधानी गांधीनगर में बीते रोज मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात की स्थिति पर समीक्षा और तैयारियों पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में चक्रवात से खासे प्रभावित 14 तटीय जिलों को लेकर बातचीत हुई। अधिकारियों ने उन्हें वर्षा की जानकारी दी। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

      PM Modi to conduct aerial survey of Cyclone Tauktae affected areas of Gujarat, Diu

      एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटीं
      नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि गुजरात की स्थिति अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि, हवा की गति अब कम हो चुकी है। प्रधान बोले, "चक्रवात के कारण पेड़ों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।"

      Narendra Modi Visits Gujarat For Aerial Inspection Of Tauktae cyclone Affected Areas

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+