वडोदरा हादसे में 11 लोगों की मौत, PM मोदी और अमित शाह ने ट्वीट कर जताया दुख
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले में डम्पर और आयशर ट्रक के बीच हुए भयंकर टकराव से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 16 जख्मी हुए। घायलों का वडोदरा के अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। मोदी ने कहा- ''वडोदरा में हुई जानलेवा दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवदेनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने वहां अपने प्रियजनों को खो दिया। भगवान से प्रार्थना है कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं। जिले का प्रशासन दुर्घटना-स्थल पर हर-संभव सहायता प्रदान कर रहा है।''
Recommended Video
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- "स्थानीय प्रशासन से बात की है, वे हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

यहां हुआ भयंकर हादसा
वडोदरा में बड़ा हादसा आज सुबह हुआ। यहां कपूराई से अहमदाबाद की तरफ जाते नेशनल हाईवे स्थित वाघोड़िया चौकड़ी ब्रिज पर एक डम्पर और आयशर ट्रक टकराए थे। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 5 महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों की जान चली गई। करीब 16 लोग हादसे में जख्मी हुए। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीमें पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई थी।

सूरत से पावागढ़ दर्शन को जा रहे थे सभी
घायलों को वडोदरा स्थित एसएसजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जान गंवाने वालों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसजी हॉस्पिटल के अधीक्षक रंजन अय्यर ने बताया कि, मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि, अभी अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। कई की हालात गंभीर है। उन्होंने बताया कि, गुजरात में वडोदरा के पास यह हादसा गुरुवार तड़के तीन बजे मिनी ट्रक और ट्राले की टक्कर से हुआ। ये लोग सूरत से पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications